लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति में सुधार के काम किए जाएंगे। इस कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच अलग-अलग समय में दो से तीन घंटे के लिए सप्लाई को बंद किया जाएगा। सर्वोदयनगर उपकेंद्र के लवकुशनगर व सर्वोदयनगर सहित आसपास का क्षेत्र बिजली संकट की चपेट में रहेगा। गहरू उपकेंद्र के गहरू, पिपरसंड, गौरी विहार, जयराजपुरी, स्कूटर्स इंडिया, बंथरा, नीवा, रसूलपुर, भटगांव, दरोगाखेड़ा, दादूपुर की सप्लाई भी बंद रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के आदर्शपुरम सहित आसपास के इलाके के उपभोक्ता भी परेशान रहेंगे।