क्रासर
गर्मी से मिली कुछ राहत, किसानों के खिले चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली-ऊंचाहार। मंगलवार शाम शहर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर, ऊंचाहार क्षेत्र में दो सप्ताह से अधिक समय से बारिश न होने के चलते क्षेत्र में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए थे। धान की फसल सूखने की कगार पर थी। मंगलवार शाम पांच बजे जोरदार बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। जमुनापुर, किसुनदासपुर, कमोली, खरौली, शहजादपुर की तरफ हल्की बारिश हुई है। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। उमस व गर्मी से राहत मिली है। किसान अमरेंद्र सिंह उर्फ चच्चू, जगतपाल मौर्य, उदयभान सिंह, हरिशरण मौर्य, रामगोपाल सिंह, बबलू मिश्रा, उदय सिंह कछवाह, गिरिजेशचंद्र ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है।