लखनऊ। पत्नी के प्रेमी प्रदीप पाल की गला घोंटकर हत्या करने और शव छिपाने के आरोपी अनुराग पाल को एडीजे देवेंद्र चंद्रगुप्त ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इस मामले में प्रदीप के पिता परशुराम ने 18 सितंबर 2019 को मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रदीप रात तक घर नहीं लौटा था। बाद में पुलिस को उसका शव और बाइक मिली। परशुराम ने थाने जाकर शव की पहचान प्रदीप के रूप में की। पुलिस विवेचना में सामने आया कि अनुराग अपनी पत्नी संग प्रदीप के घर किराये पर रहता था। वे दूर के रिश्तेदार भी थे। घर में रहने के दौरान प्रदीप और अनुराग की पत्नी के अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर अनुराग ने प्रदीप को जान से मारने की धमकी दी थी।