लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से बादशाहनगर स्थित रेलवे हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में 32 पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाया गया। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक कार्मिक शाखा के उप प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब ट्रेजरी जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे इसे ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। उन्होंने इसके तरीके बताते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य इसके प्रति जागरूकता लाना है। इस मौके पर लेखा विभाग के रवि शंकर श्रीवास्तव, मनदीप कुमार सिंह, सौरव कुमार, कार्मिक शाखा के हित निरीक्षक संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।