फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफला एकादशी पर किया तुलादान

Tue, 16 Dec 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को तुलादान किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को तुलादान किया गया। यह आयोजन सफला एकादशी पर श्री श्याम परिवार की ओर से हुआ। सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। सदस्य एवं संरक्षकों ने खुद के वजन के बराबर कंबल तौलकर तुलादान किया। शुभारंभ संरक्षक विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि आध्यात्मिक शुद्धि, ग्रहदोष निवारण और समस्त परिवारजनों के जीवन में सुख समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य के यह कार्य किया जाता है। राधे मोहन अग्रवाल, अजय झुनझुनवाला, अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महावीर सुनील अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विपिन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को तुलादान किया गया।

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को तुलादान किया गया।

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार को तुलादान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें