व्यवस्था अधिकारी ताज रिजवी ने देखी कबाड़ की स्थिति।
लखनऊ। जवाहर भवन की व्यवस्था अधिकारी ताज रिजवी ने बुधवार को पहले से लेकर नौवें तल तक सीढि़यों व गैलरी के रखे कबाड़ की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि कबाड़ हटवाने के लिए सभी विभागों को फिर पत्र भेजा जाएगा। पत्र तैयार कर लिया गया है। बताया कि रास्ता खाली करने और कबाड़ हटाने के लिए हर माह पत्र भेजा जाता है। जहां समस्या अधिक है, उन विभागों में रिमाइंडर भी भेजे जाते हैं, मगर विभाग ध्यान नहीं दे रहे। हालांकि, कुछ विभागों ने निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी प्रक्रिया शुरू की है।
व्यवस्था अधिकारी ताज रिजवी ने देखी कबाड़ की स्थिति।