श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के गब्बापुर गांव निवासी संगीता (10) पुत्री घुरहू रविवार को गब्बापुर से रामपुर बांध जाने वाले मार्ग किनारे बकरी चरा रही थी। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाएं बैठे तेंदुआ ने बकरी पर हमला बोल दिया। इस दौरान तेंदुआ एक बकरी को अपने जबड़े में दबा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। तेंदुआ देख संगीता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आसपास मौजूद किसान मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख तेंदुआ बकरी को छोड़कर सुहेलवा जंगल की ओर भाग गया। तेंदुआ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। संवाद