लखनऊ। बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर भगदड़ में यात्रियों के घायल होने के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में भी दीपावली के चलते अलर्ट जारी कर आरपीएफ जवानों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ल ने बताया कि चारबाग, वाराणसी सहित सभी स्टेशनों पर मॉनिटरिंग बढ़ाई गई। सीसीटीवी से प्लेटफॉर्मों से निगरानी की जा रही है।