फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की गला रेतकर हत्या, नहर में फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के सठवारा गांव में इंदिरा नहर में जिस महिला का शव मिला था, उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। शव की पहचान न होने की वजह से पुलिस ने 72 घंटे बीतने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई। डीएनए, विसरा सुरक्षित करने के साथ ही दुष्कर्म की आशंका की वजह से स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन

सठवारा गांव से गुजरने वाली इंदिरा नहर में बीते शनिवार को एक महिला का शव मिला था। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इसलिए लावारिस में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर के पीछे व बाएं तरफ एक-एक चोट है। दो जगह से गला रेता गया, जिससे उसकी मौत हुुई। शव करीब दो सप्ताह पुराना है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।


इधर, बक्से में मिले महिला के शव के मामले में अज्ञात पर हत्या का केसगोसाईगंज के भटवारा गांव में इंदिरा नहर में बीते शुक्रवार को मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था, जिसमें एक बक्सा फंस गया था। बक्सा जब खोला था तो उसमें एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि भारी हथियार से महिला के सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ। इसलिए स्लाइड भी बनाई थी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में सूचनाकर्ता को वादी बनाकर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीतापुर और लखीमपुर शहर पुलिस से संपर्क किया गया है, जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। हालांकि, अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। शिनाख्त न होने पर घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें