फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार नेताओं को नहीं भा रहा रूहेलखंड

Sat, 22 Mar 2014 04:48 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं लोकसभा के चुनावी समर के दूसरे चरण में सपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो भाजपा व बसपा को अपनी सीटें बढ़ाने की चुनौती है।
विज्ञापन


बदले माहौल में रालोद और ‘आप’ के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरे रहेंगी।

लेकिन पिछले चुनाव में सितारों की सजा रूहेलखंड का यह रणक्षेत्र इस बार कुछ सूना-सूना नजर आएगा।

वजह है- इस बार न तो रामपुर से जयाप्रदा नजर आएंगी और न ही मुरादाबाद से अजहरुद्दीन।

तो वरुण गांधी भी मौजूदा चुनाव क्षेत्र छोड़कर चले गए हैं।

यही नहीं तीन सांसदों ने अपने पुराने दल भी बदल लिए हैं।

रामपुर में नवाब खानदान व सूबे के संसदीय कार्यमंत्री आजम खां के बीच प्रतिष्ठा की जंग पर सभी की नजरें  रहेंगी।

15वीं लोकसभा में रूहेलखंड की 11 सीटों में से चार पर सपा, तीन पर कांग्रेस, दो पर भाजपा व शेष दो सीटों पर बसपा व रालोद ने कब्जा किया था।

लेकिन इस बार इनमें से तीन सांसदों ने चुनावी समर में उतरने से पहले ही दल बदल लिए।

संभल के बसपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क चुनाव के ऐन मौके पर सपा में चले गए तो फिल्म अभिनेत्री व रामपुर सांसद जयाप्रदा सपा छोड़ राष्ट्रीय लोकदल में चली गईं।

दोनों अपने नए दल में प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। बर्क इस बार संभल में साइकिल दौड़ाना चाहते हैं तो जयाप्रदा बिजनौर हैंडपंप चलाने पहुंच गई हैं।

वहीं अमरोहा के सांसद देवेंद्र नागपाल रालोद छोड़ सपा में चले गए।
इनके अलावा गांधी परिवार की बहू और भाजपा की आंवला से सांसद मेनका गांधी इस बार आंवला की जगह बेटे के चुनाव क्षेत्र पीलीभीत पहुंच गई हैं।

वरुण गांधी इस बार सुल्तानपुर भाग्य आजमाना चाहते हैं।

मुरादाबाद के कांग्रेस सांसद अजहरुद्दीन का भी अपने क्षेत्र से मोहभंग हो गया है।

क्रिकेटर से नेता बने अजहर अब राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर के लोगों को सपने दिखाएंगे।

आजम खां ने जयाप्रदा से खाली होने वाली रामपुर क्षेत्र से अपने विश्वस्त नसीद अहमद खां को टिकट दिलाया है।

15वीं लोकसभा : रूहेलखंड की स्थिति
सपा - नगीना, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर
कांग्रेस - लखीमपुर खीरी, बरेली, मुरादाबाद
भाजपा - आंवला, पीलीभीत
बसपा - संभल
रालोद - अमरोहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें