फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लीडर ट्रेनर स्काउट प्रतिनिधि बने शिवशरण

Sat, 14 Oct 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्काउटिंग की हर विधा को सीखने में माहिर जिला स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह को प्रदेश का लीडर ट्रेनर स्काउट प्रतिनिधि बनाया गया। शिवशरण को भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने प्रतिनिधि नामित किया है।
विज्ञापन




राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शिवशरण सिंह वर्तमान में लीडर ट्रेनर (स्काउट) के साथ जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) और जिला स्काउट मास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन्हें लोग रक्तदानी के नाम से भी जानते हैं। वे 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। शिवशरण के प्रदेश लीडर ट्रेनर स्काउट प्रतिनिधि बनाए जाने पर रत्नेश कुमार, स्मिता मिश्रा, वीरेंद्र कनौजिया, बृजलाल, सुरेंद्र कुमार, रत्नामणि, शत्रुघ्न सिंह, राघवेंद्र यादव आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें