लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से बृहस्पतिवार को जनता अदालत आयोजित की जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जनसामान्य की समस्याओं की सुनवाई व निराकरण के लिए 20 अगस्त को गोमतीनगर के विपिनखंड स्थित प्राधिकरण भवन में जनता अदालत लगेगी। यह सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी।