लखनऊ। यदि आपकी एलडीए से जुड़ी कोई शिकायत है तो आप बृहस्पतिवार को एलडीए की जनता अदालत में जा सकते हैं। यहां पर एलडीए उपाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी शिकायतों को सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे। सुनवाई सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक एलडीए के गोमती नगर कार्यालय में होगी।