लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस / जनता अदालत का आयोजन किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्यक्रम गोमती नगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और मौके पर ही निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।