फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिजात, सृष्टि, स्मृति व अनुभूति अपार्टमेंट को संवारेगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। पारिजात, सृष्टि, स्मृति व अनुभूति अपार्टमेंट को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) संवारेगा। इन अपार्टमेंटों में जो भी कमियां हैं, उनको दूर कराने के साथ ही सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस सब पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं गोमतीनगर के लोहिया पार्क में स्केटिंग रिंक व स्केट बोर्डिंग बाउल तैयार होंगे। इससे सड़क पर स्केटिंग से होने वाले हादसे पर भी अंकुश लगेगा।



एलडीए के मुख्य अभियंता अवनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोमतीनगर विक्रांतखंड स्थित पारिजात अपार्टमेंट की रंगाई-पुताई कराई जाएगी। अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड से सटी 31 मीटर लंबी बॉउंड्रीवॉल को नए सिरे से बनाया जाएगा। अपार्टमेंट के पिछले हिस्से में आवागमन के लिए 6 मीटर चौड़ा गेट बनेगा। सुरक्षा के मद्देनजर चारदीवारी पर कंटीले तार लगाए जाएंगे। इन सब कामों पर 93 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, लगभग 55 लाख रुपये से बिजली के वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरों आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जानकीपुरम योजना के सेक्टर-जे, विस्तार स्थित सृष्टि अपार्टमेंट की बेसमेंट पार्किंग में बारिश के समय छत व दीवारों से पानी रिसाव की समस्या आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए वाॅटर प्रूफिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ 58 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। जानकीपुरम के ही स्मृति अपार्टमेंट में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से मोटर, पावर बैकअप, इंटरकाॅम, सीसीटीवी कैमरे, पार्क में झूला व बेंच लगवाए जाएंगे। अलीगंज योजना में स्थित अनुभूति अपार्टमेंट में लगभग 39 लाख रुपये की लागत से 135 मीटर लंबी चारदीवारी बनाई जाएगी। अपार्टमेंट के पिछले हिस्से में पार्क विकसित किया जाएगा।





बच्चे और युवा लोहिया पार्क में सुरक्षित कर सकेंगे स्केटिंग

मुख्य अभियंता ने बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क की झील बदहाल स्थित में है। इसके भाग-4 में लगभग 4050 वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्केटिंग रिंक व भाग-2 में लगभग 2400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्केट बोर्डिंग बाउल का निर्माण करवाया जाएगा। इन कामों पर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


-

पार्कों व सड़कों के भी काम होंगे

गोमती रिवरफ्रंट पर स्टेडियम से लोहिया सेतु व एडीसीपी ऑफिस से गोमती बैराज के बीच पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत पाइप लाइन, स्प्रिंकलर आदि लगाए जाएंगे। कानपुर रोड योजना स्थित ज्योतिबा फुले जोनल पार्क में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से 50 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगवाया जाएगा। बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में 30 मीटर, 24 मीटर, व 18 मीटर चौड़ी सड़कों पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इन कामों पर 98 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें