फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ से सड़कें बनाएगा एलडीए, गोमती नगर और जानकीपुरम में बनने लगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए ने फिर से खस्ताहाल सड़कें बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीसी अभिषेक प्रकाश ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इस महीने करीब 10 करोड़ के काम प्राधिकरण को कराने हैं। अधिकांश काम गोमतीनगर और जानकीपुरम योजना में कराए जाने हैं।
मालूम हो कि इन सड़कों को बनाने का आदेश हाईकोर्ट ने भी दिया था। प्रमुख सचिव आवास की निगरानी में यह काम होना था।
अभियंत्रण जोन-5 के अधिशासी अभियंता केके बंसला ने बताया कि अभी जानकीपुरम सेक्टर एच की प्रमुख सड़कों को बनाया जाना है।
इनमें जोनल रोड वैष्णो गेस्ट हाउस से चार नंबर चौराहा होते हुए कुर्सी रोड तक भी बनाई जानी है। इस पर करीब 15.38 लाख रुपये का खर्च होना है।
वहीं, अभियंत्रण जोन-1 के अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्र का कहना है कि सबसे पहले मल्हौर स्टेशन और कठौता झील के आसपास काम शुरू कराया है। यहां अभी गड्ढे भराए जा रहे हैं। इसके बाद टॉप लेयर का निर्माण शुरू होगा।
ये सड़कें बनेंगी
- गोमतीनगर में विराजखंड 1,2,3,4,5 की सड़कें, नालियां व पार्क
- गोमतीनगर में विकल्पखंड 1, 2,3, 4 की मल्हौर स्टेशन रोड व कठौता झील सहित सड़कें
- जानकीपुरम सेक्टर एच में वैष्णों गेस्ट हाउस से कुर्सी रोड तक की सड़क व अन्य सड़कें
- गोमतीनगर में विराजखंड कॉमर्शियल पॉकेट की सड़कें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें