फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों के चारे के साथ अब पानी का भी इंतजाम करेगा एलडीए

विज्ञापन
गायों के चारे के साथ अब पानी का भी इंतजाम करेगा एलडीए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए अब गायों और दूसरे बेजुबानों के लिए अपनी कॉलोनियों में पानी की व्यवस्था भी कर रहा है। इसके लिए सभी आरडब्लूए की मदद ली जा रही है जिससे पानी के लिए रखे गए नाद और दूसरी जगह पानी लगातार भरा जा सके। वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि पशुओं खासकर गायों को चारा अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है। एक बड़ी दिक्कत गर्मी बढ़ने से पीने के पानी की इन बेजुबानों को आ रही थी। इसकी व्यवस्था भी अब कर दी गयी है। गोमती नगर विस्तार के अलावा अब इसे दूसरी कॉलोनियों में भी हम शुरू कर रहे हैं।  वहीं गोमती नगर विस्तार महासमिति के सचिव उमाशंकर दुबे ने बताया कि अभियान चलाकर पशुओं के पीने के पानी के लिए जगह जगह नाद या ड्रम लगवाने का फैसला किया गया है। इससे गाय या अन्य पशुओं को पीने का पानी मिल सके। इसके एलडीए ने सभी RWA से सहयोग मांगा गया है। अलकनंदा और कावेरी अपार्टमेंट में सामने पानी की व्यवस्था कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें