लखनऊ। निम्न आयवर्ग के लिए एलडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो नई आवासीय योजनाएं ला रहा है। अनंतनगर में अदिति अपार्टमेंट और शारदा नगर विस्तार में बागश्वेरी योजना में 724 फ्लैट बनाए जाएंगे। दिवाली तक इनका पंजीकरण खोलने की तैयारी है। एलडीए ने करीब छह महीने पहले ही इसका प्रस्ताव तैयार किया था। इन फ्लैटों की कीमत आठ से 10 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। ये फ्लैट छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त होंगे। दिवाली के आसपास योजना लॉन्च की जाएगी।