एलडीए ने सील किए दो आरएमसी प्लांट।
लखनऊ। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को मड़ियांव में दो अवैध आरएमसी प्लांटों को सील कर दिया। प्रवर्तन जोन चार के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि गगन सिंह, मंजीत सिंह, शिवम मिश्रा, तारिक की ओर से मड़ियांव के प्रबंध नगर में यादव चौराहे के पास लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में और एसआईपीएल के प्रबंधक पवन सिंह लगभग 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आरएमसी प्लांट संचालित कर रहे थे। इनका मानचित्र पास नहीं था। ऐसे में इन्हें सील कर दिया गया। वहीं, प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि गोसाईंगंज में न्यू जेल रोड स्थित ग्राम-शिवलर में अभिषेक सिंह लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में अवैध काॅलोनी विकसित कर रहे थे, जिसे ध्वस्त किया गया।