फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्चों के साथ कामों में भी कटौती करेगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए में खर्चों की कटौती की जा रही है। शासन से कोरोना के चलते खर्च घटाने के लिए आए आदेश के बाद यह तय हुआ है कि बहुत आवश्यक कामों को ही कराया जाए। वहीं एक लाख रुपये से अधिक के सभी काम अब ई-टेंडर के जरिये होंगे। सचिव मंगला प्रसाद सिंह के मुताबिक एलडीए में उन सभी कामों की सूची बनेगी, जिनकी प्रशासनिक या वित्तीय अनुमति हो चुकी है। वहीं सभी जोन के इंजीनियर को बताना होगा कि यह काम कितना जरूरी है? इसके बाद ही काम कराने के लिए फाइल बनेगी। सचिव का कहना है कि कोई गैर जरूरी या कम आवश्यकता का काम अभी नहीं कराया जाएगा। एलडीए के अधिकारियों का मानना है कि काम होने के बाद भुगतान के विवाद शुरू होने से बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। एलडीए ने 42 करोड़ के अवस्थापना के काम शहर में कराने के लिए पिछले सप्ताह स्वीकृत कराये थे। अब इन कामों पर भी तलवार लटकी हुई है। इन कामों के लिए पैसा शासन से मिलना है। ऐसे में प्राथमिकता वाले कामों के टेंडर ही एलडीए करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें