लखनऊ। एलडीए की टीमों ने शुक्रवार को शहर में अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग के खिलाफ अभियान चलाया और गोसाईंगंज, बीबीडी, सैरपुर, काकोरी व चिनहट थानाक्षेत्र में 100 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में चल रही नौ अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, इंदिरानगर में मैरिज लॉन व गुडंबा में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स सील किया ।