लखनऊ। एलसीए अकादमी ने सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को खेले गए आसान मुकाबले में सफीपुर क्रिकेट क्लब को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। एलसीए ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सफीपुर क्रिकेट क्लब ने छह विकेट खोकर 75 रन बनाए। जवाब में एलसीए क्लब ने ठोस शुरुआत की बदौलत 7.4 ओवर में एक विकेट खोकर 79 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम से तेजस यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए महज एक रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले, जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।