लखनऊ। एलसीए अकादमी ने आसान मुकाबले में अवध क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से मात देते हुए एलसीए अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे अंक प्राप्त किए। अवध अकादमी के 97 रन के लक्ष्य को एलसीए अकादमी ने 14वें ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। एलसीए न्यू सेंटर में खेले गए मुकाबले में अवध अकादमी की टीम 24.4 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई। अक्षत प्रताप ने सबसे अधिक 16 रन बनाए। चंद्रकमल, शेख शाहीन और आयुष पटेल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एलसीए ने ध्रुव प्रताप सिंह के 38 और कृष्णा ने नाबाद 33 रन की मदद से 14वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अक्षत और नौशाद को एक-एक विकेट मिला।