फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधि छात्र को एसयूवी में बैठाकर पीटा, नकदी व चेन लूटी

Thu, 09 Apr 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। मटियारी स्थित अंकित ढाबे से 2 अप्रैल की देर रात विधि छात्र को जबरन कार में बैठाकर पीटा गया और नकदी व सोने की चेन लूट ली गई। छात्र ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांतपुर नारायणगढ़, बलिया निवासी विश्वजीत सिंह ने बताया कि वह गहमरकुंज कॉलोनी, चिनहट में किराये के कमरे में रहकर सिटी लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। 2 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे वह अंकित ढाबे पर खाना लेने गए। वहां मौजूद निखिल सक्सेना, नील वर्मा, आशीष और आठ अज्ञात युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उन्हें मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनसे पांच हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली। देर रात आरोपी उन्हें मनोज पांडेय चौराहे पर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर दिनेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें