फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाटक संग्रह ‘कांच पर चलते लोग’ का विमोचन

विज्ञापन
नाटक संग्रह ‘कांच पर चलते लोग’ का विमोचन
विज्ञापन
लखनऊ। रूबरू फाउंडेशन की ओर से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सभागार में इरशाद राही के नाटक संग्रह ‘कांच पर चलते लोग’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी ने की और मुख्य अतिथि जूही कुद्दूसी रहीं। डॉ. रस्तोगी ने कहा कि पुस्तक की संवेदनात्मक गहराई समाज से जुड़ाव को प्रेरित करती हैं। जूही कुद्दूसी ने नाटक संग्रह को अनदेखे यथार्थों को सामने लाने वाली कृति बताया। वरिष्ठ रंगकर्मी सुशील कुमार सिंह ने पुस्तक को रंगमंच और साहित्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु करार दिया। इस दौरान पुस्तक के अंश पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सूफियाना समूह नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही पांच शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को डिजिटल युग में रंगमंच का महत्व विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रूबरू फाउंडेशन के सचिव मो. अजहर हुसैन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें