फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टाइगर गार्डियंस ऑफ दुधवा पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
टाइगर गार्डियंस ऑफ दुधवा पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के सारस प्रेक्षागृह में मंगलवार को टाइगर गार्डियंस ऑफ दुधवा पुस्तक का विमोचन हुआ। राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार मुख्य अतिथि रहे। आईएएस संजय कुमार ने इस पुस्तक को संकलित किया है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। संकलनकर्ता संजय कुमार ने बताया कि पुस्तक में 22 लोगों के संकलन हैं, जिन्होंने 50 वर्षों से दुधवा को बदलते देखा है। उन्होंने दुधवा के अद्वितीय लैंडस्केप का भी उल्लेख किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने वन्य जीव संरक्षण में योगदान के लिए डॉ. आर एल सिंह अवॉर्ड पर विचार का प्रस्ताव रखा। राज्य मंत्री ने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें