लखनऊ। अवध भारती संस्थान ओर से प्रकाशित इं. रमाकांत तिवारी ''रामिल'' की दो पुस्तकों हास्य व्यंग्य कणिकायें (द्वितीय भाग) और भक्ति कलश (तृतीय भाग) का लोकार्पण हुआ। हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने की जबकि मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्याबिन्दु सिंह रहीं। इस अवसर पर चार विभूतियों को अवधी साहित्य सम्मान दिया गया। प्रभाराम तिवारी स्मृति अवधी एवं लोक साहित्य सम्मान साहित्यकार महेन्द्र भीष्म और आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा ''निशिहर'' को, जबकि सीता देवी स्मृति अवधी एवं लोक साहित्य सम्मान डॉ. सत्या सिंह और डॉ. रश्मि शील शुक्ला को प्रदान किया गया।