फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. अरविंद प्रबोध मिश्र के खंड काव्य का लोकार्पण

विज्ञापन
डॉ. अरविंद प्रबोध मिश्र के खंड काव्य का लोकार्पण
विज्ञापन
लखनऊ। त्रिसामा आर्ट्स ने कवि डॉ. अरविंद प्रबोध मिश्र के खंड काव्य ''सुनि रन घायल लखन परे हैं'' का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान में आयोजित किया। आचार्य मैथिलीनंदनी शरण ने माता सुमित्रा के चरित्र और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रो. मनोज दीक्षित ने रामायण के पात्रों के महत्व और उनके जीवन दर्शन पर बात की। पद्मश्री प्रो. विद्याबिंदु सिंह ने पुस्तक की भाषा, सौंदर्य और साहित्यिक पूर्णता की प्रशंसा की। रचयिता डॉ. अरविंद प्रबोध मिश्र ने पुस्तक रचना की प्रेरणा साझा की। उन्होंने माता सुमित्रा के व्यक्तित्व को काव्य के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रयास बताया। इस अवसर पर त्रिसामा आर्ट्स के संस्थापक अभिषेक शर्मा, डॉ. सुचिता चतुर्वेदी, पत्रकार मनोजकांत, राकेश मिश्र, डॉ. धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें