पारंपरिक गीतों से सजी धरोहर पुस्तक का विमोचन
लखनऊ। विवाह संस्कारों और लोकगीतों की समृद्ध परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से अनिता श्रीवास्तव की पुस्तक ''धरोहर'' का बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में विमोचन हुआ। पुस्तक में अवधी और भोजपुरी के 472 पारंपरिक विवाह गीतों का संकलन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने कहा कि यह पुस्तक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक संस्कार पहुंचाने का श्रमसाध्य प्रयास है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष डॉ. जयंत खोत रहे। पूर्व अध्यक्ष एवं कथक नृत्यांगना डॉ. पूर्णिमा पांडे, मुख्य वक्ता मनोरमा लाल, पूर्व आईएएस डॉ. दयानंद लाल, दिवाकर त्रिपाठी सहित कई लोक संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।
पारंपरिक गीतों से सजी धरोहर पुस्तक का विमोचन
पारंपरिक गीतों से सजी धरोहर पुस्तक का विमोचन