निगोहां स्थित परसपुर ठट्ठा गांव में मृतक के परिजनों को समझाती पुलिस व मौके पर मौजूद लोग।
निगोहां। परसपुर ठट्ठा गांव निवासी श्रमिक सुरेंद्र की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद सोमवार को पिता सियाराम ने उनका अंतिम संस्कार किया। सुरेंद्र का शव रविवार को बाजपेई खेड़ा गांव के पास बांक नाले में उतराता मिला था। वह चार दिन से लापता थे। पिता ने बेटे की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की तहरीर दी थी। इससे पहले रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र का शव घर पहुंचा तो पिता ने शव लेने से इन्कार कर दिया। वह हत्या की एफआईआर की कॉपी न मिलने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही थी। सोमवार को सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह और थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह लगभग 11 बजे गांव पहुंचे। अधिकारियों ने सियाराम को काॅपी सौंपी इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। सुरेंद्र की पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के लिए सुरेंद्र का हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
निगोहां स्थित परसपुर ठट्ठा गांव में मृतक के परिजनों को समझाती पुलिस व मौके पर मौजूद लोग।
निगोहां स्थित परसपुर ठट्ठा गांव में मृतक के परिजनों को समझाती पुलिस व मौके पर मौजूद लोग।