फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के दाखिले के आवेदन की तिथि समाप्त, आगे की प्रक्रिया की विभाग को जानकारी नही

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गयी। बन्दी की वजह से पिछले 6 दिन में एक भी आवेदन नही हुए। आरटीई दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन 26 मार्च थी। पिछले 6 दिन में सब बन्द होने की वजह से एक अभी आवेदन नही आये। उधर आरटीई की आगे की प्रक्रिया को लेकर विभाग की तरफ से कोई नया निर्देश नहीं आया है। अभी तक करीब 9 हज़ार अभिभावकों के आवेदन आये है। विभाग बन्द होने की वजह से आगे की प्रक्रिया फिलहाल नही होगी। आगे की सभी प्रक्रिया फिलहाल स्थगित मानी जा रही है। विभाग शासन से आदेश का इंतजार भी है। अभी आवेदनों का सत्यापन, लॉटरी के माध्यम से छात्रों की सूची जारी करने की प्रक्रिया होनी थी। विभाग की मानें तो फिलहाल एक।महीने तक कोई नई प्रक्रिया नहीं होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरटीई के सम्बंध में कोई आदेश नहीं मिला है। फिलहाल विभाग बन्द होने की वजह से सब ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें