फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय : परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त, भरने के बाद विद्यार्थियों को फॉर्म का प्रिंटआउट भी करना होगा जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की मांग पर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाई थी। लविवि में प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा 28 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को उसका प्रिंट आउट भी जमा करना होगा। परीक्षा फॉर्म लविवि परिसर के विद्यार्थियों को भी भरना है, लेकिन उन्हें इसकी फीस नहीं जमा करनी पड़ेगी। लविवि के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित कॉलेज या विभागाध्यक्ष अथवा डीन के पास 17 फरवरी तक जमा करना है जबकि कॉलेज के विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय में प्रिंट आउट जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें