लखनऊ। कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में संचालित बीवीए कोर्स (बैचलर इन विजुअल आर्ट) के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। यह कोर्स भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से संबद्ध है जिसकी कक्षाएं राज्य ललित कला अकादमी में चलती हैं। अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि 26 जून तक आवेदन करने की तिथि नियत की गई है।