फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूरी क्षमता से नहीं चल रही लारी की नई बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग की नई बिल्डिंग का उद्घाटन हुए एक साल से अधिक समय बीत गया है। करीब 105 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह 10 मंजिला इमारत पूरी क्षमता से नहीं चल रही है। इससे हृदय रोगियों को पुरानी और सीमित जगह वाली ओपीडी में इलाज कराना पड़ रहा है। लारी की ओपीडी में रोजाना करीब 350 मरीज पहुंचते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठी के अनुसार, नई बिल्डिंग में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कमी है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं के पूरा होने के बाद बिल्डिंग को पूरी क्षमता से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें