लखनऊ। आईएससी परीक्षा में सफलता पाने वाले सीएमएस स्टेशन रोड के मेधावियों मो. लारिब, अलीषा फातिमा को केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चार-चार लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी है। प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये के हिसाब से पांच वर्ष तक मेधावियों के खाते में छात्रवृत्ति दी जाएगी। दोनों मेधावी सीएमएस स्टेशन रोड के विद्यार्थी हैं।