समिति कर रही रोज मॉनीटरिंग
मदरसा सर्वे पर तीन सदस्यीय समिति अब रोज मॉनीटिरिंग कर रही है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह केनिर्देश पर विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड की कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति रोज का लेखा जोखा भी तैयार करेगी कि आज टीमों ने क्या किया।? साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सभी बिंदुओं पर जांच होनी है। मदरसों का कहां से फंड आ रहा है इसका एक मुख्य बिंदु यह भी है।
सर्वे की तारीख अब और बढ़ा दी गई है। सभी टीमें काम कर रही हैं। सभी बिंदुओं पर विस्तार से मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। अभी तक लगभग साढ़े छह हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। सर्वे पूरा होने पर सारी तस्वीर साफ हो जाएगी - जगमोहन सिंह, रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड
अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को गुणवत्तायुक्त एवं बेहतर शिक्षा मिल सके, इसलिए यह सर्वे कराया जा रहा है। उनका सर्वांगीण विकास कराना सरकार की प्राथमिकता है। इन बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। - धर्मपाल सिंह, मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग