फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि : तीन महीने का निशुल्क पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
भाषा विवि
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में शनिवार को कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू हुआ। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह तीन महीने का निशुल्क पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस प्रशिक्षण की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी प्रो. तत्हीर फात्मा और डॉ. पूनम चौधरी को दी गई है। प्रशिक्षण में सिलाई मशीन का रखरखाव और कपड़े बनाना सिखाया जाएगा। इसके अलावा लघु व्यवसाय प्रबंधन का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं अपना काम शुरू कर सकेंगी। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। कोई भी महिला विश्वविद्यालय के कौशल विकास सेल में सीधे पंजीकरण करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें