भाषा विश्वविद्यालय को मिला नया वित्त अधिकारी, संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को शुक्रवार को नया वित्त अधिकारी मिल गया है। संतोष कुमार ने विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। संतोष कुमार इससे पहले जनजाति विकास निदेशालय, लखनऊ में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें शासन स्तर से इस पद पर तैनात किया गया है। विश्वविद्यालय में इससे पूर्व सुभाष सिंह वित्त अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। अब यह जिम्मेदारी संतोष कुमार को सौंप दी गई है।