ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के 12 कैडेट्स ने ''बी'' प्रमाणपत्र प
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के 12 कैडेट्स ने ''बी'' प्रमाणपत्र परीक्षा में ''ए'' ग्रेड हासिल किया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सभी सफल कैडेट को प्रमाणपत्र सौंपकर सम्मानित किया। कुलपति ने कैडेट की सफलता को उनके कड़े परिश्रम, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम कहा। विश्वविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा ने शत-प्रतिशत ''ए'' ग्रेड को बड़ी उपलब्धि बताया।