फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी बैनामा कर हड़पी जमीन, पांच पर एफआईआर

Sat, 27 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। जमीन धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में पांच लोगों पर निगोहां के अमिलिहा खेड़ा निवासी किसान पवन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पवन का आरोप है कि वर्ष 2019 में उनकी दस बिस्वा भूमि साजिश के तहत हड़प ली गई। आरोपियों ने पांच बिस्वा भूमि के विक्रय अनुबंध का झांसा दिया। उन्हें शराब पिलाकर पूरी दस बिस्वा भूमि का फर्जी बैनामा करा लिया। खतौनी निकलवाने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। विरोध पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को सरवन इंफ्राजोन के बिल्डर विकास पाठक, निगोहां के राहुल पाल, अघईया के मनीष द्विवेदी, अंगद द्विवेदी और चिनहट के राजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना व एससी/एसटी एक्ट के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें