फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुना है क्या: 'जान से भी ज्यादा जमीन की चिंता', साथ ही बिखरती है सोने की चमक और बिगडै़ल अफसर से दहशत के किस्से

Fri, 28 Aug 2026 10:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
विज्ञापन
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'जान से भी जमीन की चिंता' की कहानी। इसके अलावा 'खूब बिखरती है सोने की 'चमक'' और 'बिगडै़ल अफसर से दहशत' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

जान से भी जमीन की चिंता

हर व्यक्ति के अलग-अलग शौक होते हैं। ऐसे ही एक माननीय हैं, जिनकों अपनी जान से भी अधिक प्यारी जमीन है। लिहाजा उनकी नजर जहां भी विवादित जमीन पर पड़ती है, वह उसे हासिल करने के जी-जान पर खेल जाते हैं। पिता की विरासत संभाल रहे माननीय दूसरी बार चुने गए हैं तो पूरा प्रयास कर रहे हैं कि यह कार्यकाल खत्म होने तक लोग उन्हें माननीय के साथ ही एक बड़े जमींदार के तौर पर भी जानें। ऐसा करने के पीछे माननीय कहते भी हैं कि बाबा विश्वनाथ जी चाहेंगे तो जल्द ही उन्हें जमींदार का तमगा मिल जाएगा।

खूब बिखरती है सोने की 'चमक'

एक जिले में तस्करी का सोना पकड़ा गया। तफ्तीश में पता चला कि नेपाल बार्डर पार करवाकर सोना यूपी में लाया गया। वह भी वहां से जहां पर चेकिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम है। सुरक्षा कई स्तर की है। जिम्मेदारी भी कई विभागों के पास है। वहां से करोड़ों का सोना ले जाना आसान नहीं है। चर्चा है कि इसके पीछे भी बड़ा खेल चलता है। तस्कर व बिचौलिए मिलकर ये मैनेज करते हैं। इसके बदले में सोने की चमक थोड़ी बिखेरनी पड़ती है। इसलिए सोना लाखों का हो या करोड़ों, आसानी से बार्डर पार हो जाता है।

बिगडै़ल अफसर से दहशत

सेहत महकमे में एक नए अफसर आए हैं। उनके पुराने विभाग के लोग उन्हें बिगड़ैल अफसर नाम दिया था। सेहत महकमे में पहुंचने से पहले उनका यह उप नाम पहुंच गया है। ऐसे में यहां के अधिकारी और कर्मचारी इस इंतजार में हैं कि ये बिगड़ैल अफसर कब तक आएंगे? उनके पर तो कतर दिए गए हैं, लेकिन वे सेहत वाले विभाग में आने के बाद सुधरेंदे अथवा पहले से ज्यादा बिगड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें