फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लक्ष्य और भार्गवी ने खिताब पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कॅरिअर कॉन्वेंट स्कूल के लक्ष्य कुमार और नवयुग रेडियंस की भार्गवी त्रिपाठी ने अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्रमश: बालक और बालिका एकल वर्ग के खिताब अपने नाम किए। डीपीएस इंदिरानगर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शहर के 20 विद्यालयों से तकरीबन 60 खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग में भाग लिया। बालक वर्ग में डीपीएस जानकीपुरम के अक्षज सिन्हा दूसरे और एचडीएचएच स्कूल के अर्पित तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की एंजिल कुमार को दूसरा और एसकेडी अकादमी के वृंदावन की विदूषी द्विवेदी को तीसरा स्थान मिला। समापन पर इंटरनेशनल टेबल टेनिस कोच पराग अग्रवाल और डीपीएस की प्रिंसिपल गजाला अफसर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिालड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें