राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के बेगरिया निवासी मिर्जा शाहरुख बेग ने हरदोई रोड स्थित क्रेसेंडो बाइक एजेंसी के मैनेजर और एजेंट के खिलाफ जालसाजी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शाहरुख का आरोप है कि एजेंट महानगर के हैदराबाद शारदा रेजीडेंसी निवासी शहंशाह जमाल ने उनसे संपर्क कर छूट पर बाइक दिलाने का दावा किया। पीड़ित ने एजेंसी के प्रबंधक से जानकारी कर कंपनी के बैंक खाते में तक 2.23 लाख रुपये जमा कर दिए। वह जब बाइक लेने पहुंचे तो आरोपियों ने टालमटोल की। बाद में मैनेजर ने एजेंट के नाम पर बाइक का रजिस्ट्रेशन करवा कर उन्हें दे दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे अभद्रता की। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।