लखनऊ।
गाजीपुर के भूतनाथ मार्केट स्थित रिद्धि ज्वैलर्स की दुकान में बृहस्पतिवार दोपहर ग्राहक बनकर पहुंची, महिला सोने की बाली चोरी कर ले गई। महिला की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। महिला के दुकान से जाने के बाद जब सराफ ने स्टाक का मिलान कराया तो एक जोड़ी बाली गायब मिली। गाजीपुर पुलिस अब फुटेज की मदद से आरोपी महिला के बारे में पता लगा रही है।