लखनऊ की हसनगंज पुलिस ने बुधवार को जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक शातिर महिला को कांशीराम कॉलोनी चिनहट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला ने जमीन के नकली कागज बनाकर काफिया बानो बनकर रजिस्ट्री करवा ली थी। उसके बाद से महिला फरार चल रही थी।