फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार की टक्कर से मजदूर का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर-6 के पास बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे नशे की हालत में युवक ने मजदूर पर कार चढ़ा दी।
विज्ञापन

हादसे में मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया। मजदूर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) केे लिए निर्माण कार्य में लगा था।
प्रत्यक्षदर्शी आशियाना निवासी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि हादसे के समय वे अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे। उन्होंने घायल को अंगौछा दिया और डायल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे इंतजार करने के बाद पुलिस पहुंची और एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इस पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार विनय चतुर्र्वेदी के मुताबिक, कार चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें