फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, पहिया चढ़ने से मौत

Tue, 17 Mar 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शोभित यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काकोरी (लखनऊ)। काकोरी में सोमवार की सुबह पांच बजे हबीबपुर गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक हरदोई जिले के अतरौली क्षेत्र स्थित रुदौली गांव निवासी शोभित यादव (18) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रविवार रात वह चालक विकास यादव और साथी अरविंद व प्रभास के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से भट्ठे से ईंट लादकर काकोरी आए थे। सोमवार को ईंट उतारकर सभी लोग ट्रैक्टर से लौट रहे थे। इसी दौरान हबीबपुर गांव के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को पार करते समय चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे शोभित अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शोभित के चाचा दयाशंकर ने बताया कि चार भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें