फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपडेट होंगी राजकीय पॉलीटेक्निक की प्रयोगशालाएं

Tue, 19 Aug 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अपडेट होंगी राजकीय पॉलीटेक्निक की प्रयोगशालाएं
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक की प्रयोगशालाएं अपडेट होंगी। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार को प्रधानाचार्य श्याम नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी इंजीनियरिंग की कक्षाओं में लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर की गई है। भविष्य में और सुधार किया जाएगा। भवनों की मरम्मत कार्य, नए प्रोजेक्ट व अन्य काम के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि छात्रावास आवंटन के लिए मंगलवार को बैठक होगी। इनमें नए और पुराने छात्रों को मेरिट व पारदर्शिता के आधार पर सीट आवंटन हो। इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें