फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरेंडर की फिराक में था लैब टेक्नीशियन, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के कटरा बक्कास में 23 नवंबर प्रॉपर्टी डीलर नईम को गोली मारने के मामले में भागा चल रहा लैब टेक्नीशियन सुखविंदर सिंह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी सुखविंदर सिंह भागा चल रहा था। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया था। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुखविंदर कोर्ट में सरेंडर करने वाला है। इस पर पुलिस की एक टीम कोर्ट के भीतर और दूसरी बाहर सादे कपड़ों तैनात थी। आरोपी के दिखते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें