लखनऊ। लामार्टीनियर कॉलेज के खिलाड़ियों ने गोरखपुर में आयोजित सीआईएससीई क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आठ पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता। ओजस्या अग्रवाल को चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज घोषित किया गया। अंडर-19 एयर राइफल (पीप साइट) वर्ग में यशवर्धन दीक्षित ने स्वर्ण पदक जीता। राजवीर सिंह कक्कड़ ने रजत पदक और विनायक वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 एयर राइफल (पीप साइट) में ओजस्या अग्रवाल ने स्वर्ण और रेयांश मेहरोत्रा ने रजत पदक जीता। इसके अलावा अंडर-14 एयर राइफल (ओपन साइट) में गौरव राजप्रियम ने रजत और निखिल यादव ने कांस्य जीता। अंडर-14 पीप साइट राइफल में आरुष सिंह ने कांस्य पदक जीता।